वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखा उल्लू चमकाएगा भाग्य, जानिए किस दिशा में रखने से होगा फायदा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

बहुत से लोग अपना घर वास्तु के अनुसार ही बनवाते हैं। घर में रखी चीजें भी इस शास्त्र में बताए गए नियमों के मुताबिक ही करते हैं। इस शास्त्र में जहां कुछ चीजें रखना शुभ माना जाता है वहीं कुछ चीजों को घर में रखना अशुभ भी माना जाता है। वास्तु नियमों को ध्यान में रखने हुए कुछ लोग उल्लू घर में रखने से पहले भी सोचने लगते हैं। 

उन्हें समझ नहीं आता कि घर में उल्लू रखना चाहिए या नहीं। हिंदू धर्म की मानें तो उल्लू को घर में रखना शुभ माना जाता है क्योंकि यह मां लक्ष्मी की सवारी होती है। घर में उल्लू की तस्वीर या मूर्ति रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इसे घर में रखने के क्या नियम हैं। आइए जानते हैं....

कहां पर रखना चाहिए उल्लू 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उल्लू स्टडी रुम में रखना शुभ माना जाता है। यहां पर इसकी तस्वीर लगाने से घर में पॉजिटिविटी आती है और घर में लगी किसी तरह की बुरी नजर भी दूर होती है। उल्लू की तस्वीर घर में लगाने से खुशहाली और सुख-समृद्धि भी आती है। 

ऐसी जगह भी रखना होता है शुभ 

उल्लू को ऐसी जगह पर भी रखना शुभ माना जाता है जहां से उसकी नजर घर के कोने-कोने पर पड़े। इसके अलावा उल्लू की नजर दरवाजे की ओर होनी भी शुभ मानी जाती है। 

पीतल का उल्लू 

यदि आप घर में उल्लू रखना चाहते हैं तो तस्वीर की जगह आप मूर्ति रख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, पीतल की उल्लू की तस्वीर बहुत ही लाभ देती है। उल्लू की पीतल से बनी मूर्ति शुभ मानी जाती है।

जोड़े में रखें मूर्ति 

उल्लू की मूर्ति अकेले नहीं बल्कि जोड़े या फिर परिवार के रुप में ही खरीदकर लानी शुभ मानी जाती है। इस तरह की मूर्ति या तस्वीर घर को बुरी नजर से बचाती है और सुख-समृद्धि व खुशहाली लेकर आती है। उल्लू घर में रखने से परिवार के सदस्यों का मेलजोल बढ़ता है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती। इसके अलावा घर के सदस्यों की तरक्की होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है। घर में खुशियों का संचार होता है और परिवार का माहौल पॉजिटिव बनता है।

शुक्रवार वाले दिन रखें घर में उल्लू 

उल्लू की मूर्ति या तस्वीर शुक्रवार वाले दिन लगानी शुभ मानी जाती है। गंगाजल के साथ शुद्ध करने केबाद मां लक्ष्मी जी के चित्र के सामने इसे रखें। इसके बाद लक्ष्मी जी की पूजा कर कच्चा नारियल, खीर या लाई का प्रसाद भोग के तौर पर लगाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी।