बलरामपुर : उतरौला आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में थाना कोतवाली उतरौला अंतर्गत तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से लेकर फक्कड़ दास चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें पुलिस के जवानों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाये और हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरो पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया।
पुलिस के शोभायात्रा को देखकर नगर के तमाम युवाओं ने ताली बजाकर इस शोभा यात्रा का उत्साहवर्धन किया। वहीं जगह-जगह नवयुवक इस शोभायात्रा के खूबसूरती देखकर सेल्फी लेते दिखाई दिए। वही शोभायात्रा के दौरान न्यू सीतापुर आई हॉस्पिटल की तरफ से मौजूद पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिसमें मोहम्मद लतीफ, सबरोज अहमद, वसी अहमद, मोहम्मद अशफाक मौजूद रहे।
इस शोभायात्रा में क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक उतरौला अनिल कुमार सिंह, राम नारायन, कस्बा चौकी इंचार्ज गुरुसेन सिंह, गांधी नगर चौकी इंचार्ज राजीव मिश्र, महिला चौकी प्रभारी अनुपमा त्यागी के साथ पुलिस बल के जवान एवं महिला आरक्षी शामिल रहे।